समाज सेवा के नायकों का वंदन; 'आशा किरण सम्मान' से नवाजी गईं 150 विभूतियाँ विशिष्ट अतिथि डॉ. रूपेन्द्र कवि बोले— "...
राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित 'आशा किरण सम्मान' समारोह ने समाज सेवा के प्रति समर्पण और मानवीय मूल्यों की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की। शकुंतला फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए 150 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कला, साहित्य, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कमलेश जैन ने की। हालांकि मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन समारोह की गरिमा में कोई कमी नहीं आई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. रूपेन्द्र कवि (डिप्टी सेक्रेटरी राजभवन, साहित्यकार एवं समाजसेवी) ने अपने विचारों से कार्यक्रम को नई ऊंचाई प्रदान की।
मंच पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, सुश्री कविता कुंभज, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला और इंजीनियर दीपाक्षा जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।
समारोह का प्रमुख आकर्षण जगदलपुर के प्रतिष्ठित दंपत्ति डॉ. रूपेन्द्र कवि एवं श्रीमती सोनिका कवि रहे, जिन्हें साहित्य और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त रूप से 'आशा किरण सम्मान' से अलंकृत किया गया।
अपने प्रभावशाली संबोधन में डॉ. कवि ने कहा कि समाज में वास्तविक परिवर्तन केवल पद और अधिकार से नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना से संभव है। उन्होंने शकुंतला फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से बाल रोगियों और वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
संस्था की संचालिका श्रीमती स्मिता सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजोन्मुखी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में इटसा अस्पताल एवं श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा।


कोई टिप्पणी नहीं