Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर बम्हनी में विधिक जागरूकता अभियान

जगदलपुर-- 14 अप्रैल 2026। अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव द्वारा विध...

जगदलपुर-- 14 अप्रैल 2026। अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव गायत्री साय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर में अधिवक्ताओं एवं अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों, विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही न्याय पाने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket