जगदलपुर : बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब और पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन के...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब और पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार राशन दुकानों के माध्यम से चावल, और अन्य आवश्यक सामग्री का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में भी राशन पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए मोबाइल वितरण और निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले जहां राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतें आती थीं, वहीं अब व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। प्रशासन का दावा है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिजिटल सिस्टम का भी उपयोग किया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं