Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी का प्रेरणादायक संदेश

 जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग के बीच ...


 जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग के बीच पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा में मिली सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव रखती है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलती है और उन्हें आगे भी आत्मविश्वास एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना चाहिए।

पूर्व मंत्री कुरैशी ने उन विद्यार्थियों को भी विशेष संदेश दिया, जो इस बार अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं, बल्कि एक सीखने का अवसर है, जो व्यक्ति को अपनी कमजोरियों को समझने और उन्हें सुधारने का मौका देता है। धैर्य, सकारात्मक सोच और लगातार प्रयास के जरिए भविष्य में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket