Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान शुरू

 “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत, पहले दिन चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का निरीक्षण" "सही दवा-शुद्ध आहार” अभिया...

 “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत, पहले दिन चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का निरीक्षण"

"सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य  एवं औषधि विभाग ने चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का निरीक्षण किया। नमूने भी  लिए गए।"

"खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने पहले ही दिन शहर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों पर छापा मारकर जांच की। दुकानदारों को साफ-सफाई, लाइसेंस और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।"

"⚠️ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई"

जगदलपुर, 28 अप्रैल 2026 (रोमेश नामदेव) राज्य शासन के निर्देशानुसार “सही दवा-शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान की शुरुआत बस्तर जिले में हो गई है। यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में अभियान के पहले दिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्यापक निरीक्षण किया।

खाद्य प्रकोष्ठ द्वारा तय कार्यक्रम के तहत सिरहासार चौक स्थित चाट एवं गुपचुप सेंटरों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संचालकों को खाद्य व्यवसाय संचालन के लिए अनिवार्य एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीयन प्राप्त करने तथा उसकी प्रति दुकान या ठेले में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही स्वच्छता मानकों के पालन पर विशेष जोर देते हुए ठेलों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पीने और बर्तन धोने के लिए स्वच्छ पानी का उपयोग करने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखने तथा केवल एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त खाद्य रंगों का सीमित मात्रा में उपयोग करने की समझाइश दी गई।

विभागीय अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ तैयार करते समय एप्रन, हैंड ग्लव्स और हेड कैप पहनने, पान मसाला, तंबाकू व बीड़ी-सिगरेट का सेवन न करने तथा वर्ष में कम से कम एक बार स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही उपयोग में लाए जा रहे पानी की प्रत्येक छह माह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जांच कराने के लिए कहा गया।

निगरानी के तहत दुकानों से चाट एवं मीठे पानी के नमूने भी जांच के लिए संकलित किए गए।

वहीं औषधि प्रकोष्ठ की टीम ने पैलेस रोड, मोतीतालाब पारा एवं जैन मंदिर रोड स्थित ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक्स से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशाधन सामग्री के क्रय-विक्रय से संबंधित बिलों की जांच की गई तथा संचालकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त उत्पादों के विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket