Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नानगुर ब्लॉक में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, बूथ-सेक्टर कमेटी गठन पर जोर

जगदलपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नानगुर ब्लॉक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ और सेक्टर...

जगदलपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नानगुर ब्लॉक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ और सेक्टर कमेटियों के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ग्राम पंचायत पूसपाल जोजल और हाट पदमूर में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार पर चर्चा की।


बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश, शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन तथा संगठन सृजन कार्यक्रम के नानगुर प्रभारी एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
बैठक का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस महामंत्री एवं नानगुर सह प्रभारी विजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। बूथ और पंचायत स्तर की कमेटियों को सक्रिय बनाकर आम लोगों से जुड़ाव बढ़ाया जाएगा।


बैठक में बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी गठन, ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की मजबूती, स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे गांव स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।



इस बैठक में मुख्य रूप से नानगुर ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुन्दर जी, मण्डल अध्यक्ष चमन लाल देहारी,ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुरेश जी युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभय प्रताप सिंह, कमल सेठिया,एन एस यु आई जिला महासचिव राहुल,गोपीनाथ, कृष्णा, टी लक्ष्मी, मनी राम, खैमराज सेठिया, सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket