Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बिहार दौरे पर राहुल गांधी, राजगीर में सम्मेलन को करेंगे संबोधित; गिरिराज सिंह का तीखा हमला

  बिहार दौरे पर राहुल गांधी, राजगीर में सम्मेलन को करेंगे संबोधित; गिरिराज सिंह का तीखा हमला: पटना : कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रति...

 

बिहार दौरे पर राहुल गांधी, राजगीर में सम्मेलन को करेंगे संबोधित; गिरिराज सिंह का तीखा हमला:

पटना : कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। वे सुबह 11:30 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे राजगीर के लिए रवाना हुए, जहां वे कांग्रेस द्वारा आयोजित "संविष्णून सुरक्षा सम्मेलन" को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में अति पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों एवं छात्रों से भी संवाद का आयोजन किया गया है।

राहुल गांधी का यह दौरा सामाजिक समरसता और संवाद के उद्देश्य से रखा गया है। वे राजगीर कार्यक्रम के पश्चात गया जिले के प्रसिद्ध "माउंटेन मैन" दशरथ मांझी के गांव गहलौर भी जाएंगे, जहां वे मांझी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। लौटते समय गया में एक महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे, तथा बोधगया में महाबोधि मंदिर जाकर भगवान बुद्ध के दर्शन करेंगे।


गिरिराज सिंह का बयान: "राहुल गांधी कनखी मार :

राहुल गांधी के इस दौरे पर भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति पाकिस्तान की भाषा बोलते हुए भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल खड़े करता है, उसे बिहार की जनता क्यों सम्मान देगी?” उन्होंने राहुल गांधी को “कनखी मार” कहते हुए उन पर देश और सेना की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाया।

गिरिराज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि, “जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी, तब भी राहुल गांधी के पूर्वज सबूत मांगते फिर रहे थे। युद्ध में न पक्ष होता है न विपक्ष—वहां केवल भारत होता है। देश की जनता इसका जवाब आने वाले चुनावों में देगी।”


राजनीतिक सरगर्मी तेज:

राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय, आरक्षण और जातीय गणित जैसे मुद्दों पर चर्चा तेज़ है। कांग्रेस की ओर से यह दौरा आगामी चुनावों की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket