प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया इतिहास: चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन, कश्मीर को मिली वंदे भारत की सौगात: रामबन, जम्मू-कश्मीर: प्रधानमं...
प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया इतिहास: चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन, कश्मीर को मिली वंदे भारत की सौगात:
रामबन, जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। जम्मू-कश्मीर की चिनाब घाटी में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल — चिनाब ब्रिज — का भव्य उद्घाटन कर देश को गौरव की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले केबल-स्टेड रेल पुल, अंजी पुल, का भी उद्घाटन किया और कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस ऐतिहासिक मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर आगमन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह यात्रा सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम मानी जा रही है।
चिनाब ब्रिज: इंजीनियरिंग का अद्भुत चमत्कार:
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह ब्रिज न केवल ऊंचाई में पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है, बल्कि यह भूकंप के जोन-V और 260 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को भी सहन कर सकता है।
लंबाई: 1,315 मीटर
ऊंचाई: 359 मीटर
स्टील उपयोग: 27,000 मीट्रिक टन
निर्माण लागत: लगभग ₹1,500 करोड़
निर्माण प्रारंभ: अगस्त 2004
अंजी पुल: भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल:
जम्मू और कश्मीर की पहाड़ियों को जोड़ने वाला अंजी पुल भारत में रेलवे इंजीनियरिंग की नवीनतम उपलब्धि है। इसकी मजबूत केबल संरचना दुर्गम इलाकों में सुगम और सुरक्षित रेल संपर्क सुनिश्चित करेगी।
वंदे भारत से कश्मीर को रफ्तार की सौगात:
पीएम मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को रवाना कर कश्मीर के लोगों को देश के सबसे तेज़ और आधुनिक रेल अनुभव से जोड़ा। ये ट्रेनें अब कटरा और श्रीनगर के बीच की दूरी को कम समय में, आरामदायक सफर में बदल देंगी।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लिंक (USBRL):
कुल लंबाई: 272 किमी
कुल लागत: ₹43,000 करोड़ से अधिक
सुरंगे: 36
पुल: 943
यह परियोजना कश्मीर को न केवल शेष भारत से जोड़ती है, बल्कि क्षेत्र में विकास, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार भी खोलती है।
कोई टिप्पणी नहीं