Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा: संगठन को मिलेगी नई दिशा, पदाधिकारियों संग होंगी अहम बैठकें

  कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा: संगठन को मिलेगी नई दिशा, पदाधिकारियों संग होंगी अहम बैठकें: रायपुर :  कांग्रेस क...

 

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा: संगठन को मिलेगी नई दिशा, पदाधिकारियों संग होंगी अहम बैठकें:

रायपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग आज चार दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रही हैं। संगठनात्मक मजबूती की दिशा में यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान वे कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगी।

जरिता लैतफलांग का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और मार्गदर्शन का स्रोत बनेगा। चार दिनों तक चलने वाली इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीतियों पर विमर्श और जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करने जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठकें रायपुर स्थित राजीव भवन समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। जरिता लैतफलांग के इस प्रवास को आगामी राजनीतिक तैयारियों के मद्देनज़र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket