श्रम विभाग दे रहा 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद, 18 से 50 वर्ष की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन: कोंडागांव : जिले में महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी ...
श्रम विभाग दे रहा 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद, 18 से 50 वर्ष की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन:
कोंडागांव : जिले में महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। श्रम विभाग द्वारा शुरू की गई दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को स्वरोजगार का अवसर दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत ई-रिक्शा खरीदने के लिए प्रत्येक पात्र महिला को 1 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। 18 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते वे श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हों।
कोंडागांव में योजना की शुरुआत होते ही कई महिलाओं ने इसमें रुचि दिखाई है, जिससे यह साफ है कि महिलाएं अब रोजगार के नए अवसरों को अपनाने के लिए तैयार हैं। यह योजना न केवल आमदनी का स्रोत बनेगी, बल्कि महिलाओं की सामाजिक स्थिति को भी सुदृढ़ करेगी।
योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इस पहल का दायरा और बढ़ाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ ले सकें।
कोई टिप्पणी नहीं