कोंडागांव में दो बाल विवाह रोके गए: प्रशासन की सख्ती से रुक गया बड़ा अपराध: कोंडागांव : ज़िले के चांदागांव में प्रशासन ने समय रहते दो बाल...
कोंडागांव में दो बाल विवाह रोके गए: प्रशासन की सख्ती से रुक गया बड़ा अपराध:
कोंडागांव : ज़िले के चांदागांव में प्रशासन ने समय रहते दो बाल विवाह रोक दिए। जैसे ही अधिकारियों को सूचना मिली, मिशन वात्सल्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई।
एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी, वहीं दूसरी जगह भी नाबालिग लड़के की शादी कराई जा रही थी। टीम ने दोनों मामलों में हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाया और परिवार वालों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी।
अधिकारियों ने समझाया कि बाल विवाह सिर्फ़ बच्चों का बचपन नहीं छीनता, बल्कि उनके भविष्य और स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डालता है। चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
प्रशासन की तत्परता से दो मासूमों का भविष्य बिगड़ने से बच गया।
कोई टिप्पणी नहीं