आज कहां उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर? अफसरों की बेचैनी बढ़ी—कलेक्टर-SP तक पर गिर सकती है गाज: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इ...
आज कहां उतरेगा CM का हेलीकॉप्टर? अफसरों की बेचैनी बढ़ी—कलेक्टर-SP तक पर गिर सकती है गाज:
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव जाकर समाधान शिविरों में आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। आज (मंगलवार) उनका हेलीकॉप्टर किस जिले में उतरेगा, इसे लेकर अफसरों में हलचल है। किसी को पुख्ता जानकारी नहीं, लेकिन सभी जिले अलर्ट पर हैं।
मुख्यमंत्री का आज का शेड्यूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक समाधान शिविरों में आम जनता से सीधे संवाद के लिए तय है। सोमवार को जांजगीर में शिविर के दौरान उन्होंने अफसरों की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। CM ने साफ कहा—"अगर जनता के काम में कोताही मिली तो कलेक्टर और SP पर कार्रवाई तय है।"
उनकी इस चेतावनी के बाद से बाकी जिलों के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। सबकी नजर इसी बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज किस जिले की जमीन पर उतरेगा।
कोई टिप्पणी नहीं