Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बताया 'भगवान परशुराम', बोले— नक्सलवाद का संहार कर रहे हैं विजय शर्मा

  मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बताया 'भगवान परशुराम', बोले— नक्सलवाद का संहार कर रहे हैं विजय शर्मा: रायपुर  :  परशुराम जयंती के अवसर...

 मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बताया 'भगवान परशुराम', बोले— नक्सलवाद का संहार कर रहे हैं विजय शर्मा:

रायपुर  : परशुराम जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में एक खास नजारा देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा एक मंच पर नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने विजय शर्मा की तुलना भगवान परशुराम से करते हुए कहा, "जैसे परशुराम ने अन्याय और अधर्म के खिलाफ शस्त्र उठाया था, वैसे ही हमारे गृह मंत्री नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।"

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मंच तालियों से गूंज उठा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी जवाब में एक संस्कृत श्लोक सुनाया, जिससे माहौल और भी भावनात्मक हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

इस बयान की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कुछ इसे राजनीतिक संदेश मान रहे हैं, तो कुछ इसे गृहमंत्री की लोकप्रियता के संकेत के रूप में देख रहे हैं।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket