बस्तर के स्वास्तिक को राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान: जगदलपुर : बस्तर की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है...
बस्तर के स्वास्तिक को राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान:
जगदलपुर : बस्तर की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जगदलपुर शहर के होनहार शतरंज खिलाड़ी स्वास्तिक सागर ने बेमेतरा में आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बेमेतरा जिले में संपन्न हुई, जिसमें राज्यभर से प्रतिभाशाली बाल खिलाड़ी शामिल हुए। स्वास्तिक ने 7 राउंड के मुकाबलों में कुल 5.5 अंक अर्जित कर अपनी सूझबूझ, धैर्य और खेल की गहराई का परिचय दिया। उनका यह प्रदर्शन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
परिजनों और कोच ने स्वास्तिक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। स्वास्तिक की इस उपलब्धि से जिले के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने स्वास्तिक को शुभकामनाएँ दी हैं और आशा जताई है कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बस्तर का नाम रोशन करेंग
कोई टिप्पणी नहीं