Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक: रायपुर में झमाझम बारिश, पांचों संभागों में अलर्ट जारी

  छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक: रायपुर में झमाझम बारिश, पांचों संभागों में अलर्ट जारी: रायपुर :  छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री क...

 छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक: रायपुर में झमाझम बारिश, पांचों संभागों में अलर्ट जारी:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे पहले भिलाई में भी आधे घंटे तक झमाझम बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांचों संभागों — रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा — के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी सहित सभी जिलों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। बिलासपुर, बस्तर, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं।

बारिश ने तापमान पर भी असर डाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी से परेशान लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।


मौसम विभाग की चेतावनी:

बिजली गिरने की आशंका, सतर्क रहने की सलाह

खुले में काम करने से बचें

पेड़ों और खंभों से दूर रहें

इस प्री मानसून बारिश ने जहां एक ओर मौसम सुहावना कर दिया है, वहीं खेतों में भी उम्मीद की बूँदें बरसने लगी हैं। किसान अब मानसून की मुख्य बारिश का इंतजार कर रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket