Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भूपेश बघेल का तीखा हमला: चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'भाजपा का बंधुआ मजदूर बन चुका है आयोग'

  भूपेश बघेल का तीखा हमला: चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'भाजपा का बंधुआ मजदूर बन चुका है आयोग' बालोद :  कांग्रेस की "संव...

 भूपेश बघेल का तीखा हमला: चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'भाजपा का बंधुआ मजदूर बन चुका है आयोग'

बालोद : कांग्रेस की "संविधान बचाओ रैली" के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंच से कहा, “चुनाव आयोग अब भाजपा का बंधुआ मजदूर बन चुका है। इसकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।”

भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत होती है, उसकी जांच नहीं होती। “चुनावों में जिस तरह से मशीनें एकतरफा परिणाम दे रही हैं, उस पर गंभीरता से जांच होनी चाहिए। पर अफसोस, आज आयोग अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय सत्तारूढ़ दल के इशारे पर काम कर रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका पर भी दबाव साफ नजर आ रहा है। “जिस संविधान ने हमें अधिकार संपन्न बनाया, आज वही संविधान खतरे में है। लोकतंत्र की नींव हिल रही है, और जो संस्थाएं इसे बचा सकती थीं, वो या तो दबाव में हैं या समझौता कर चुकी हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों और ऐसी ताकतों को जवाब दें जो लोकतंत्र को खोखला कर रही हैं।

कांग्रेस की यह रैली प्रदेशभर में जागरूकता फैलाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से निकाली जा रही है।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket