मंत्री के बयान पर सियासी बवाल: कोंडागांव में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, विजय शाह का पुतला दहन: कोंडागांव, छत्तीसगढ़ : मध्यप्रदेश सरकार ...
मंत्री के बयान पर सियासी बवाल: कोंडागांव में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, विजय शाह का पुतला दहन:
कोंडागांव, छत्तीसगढ़ : मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। बयान को आपत्तिजनक और अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस ने कोंडागांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाह का पुतला दहन किया और नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक बहादुर महिला अधिकारी के प्रति इस तरह की भाषा न केवल शर्मनाक है बल्कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा, "यह सिर्फ एक महिला नहीं, सेना की गरिमा पर चोट है। हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते।"
इस घटनाक्रम ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है और अब इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंचने लगी है।
कोई टिप्पणी नहीं