पायलट का बड़ा हमला: "व्यापार के डर से अमेरिका के दबाव में सीजफायर! : रायपुर : कांग्रेस की ओर से जयपुर के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान मे...
पायलट का बड़ा हमला: "व्यापार के डर से अमेरिका के दबाव में सीजफायर! :
रायपुर : कांग्रेस की ओर से जयपुर के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में आयोजित "संविधान बचाओ रैली" में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर सीजफायर लागू किया है।
पायलट ने मंच से बोलते हुए आरोप लगाया, "सरकार ने देश की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता किया है। व्यापार में संभावित नुकसान के डर से यह फैसला लिया गया।" उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सिर्फ विदेशी दबाव के आगे झुकती है, देशहित इनके लिए प्राथमिकता नहीं है।
सभा में भारी भीड़ उमड़ी और कांग्रेस नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
पायलट ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को अब निर्णायक भूमिका निभानी होगी।
रैली में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
कोई टिप्पणी नहीं