भारत का सख्त रुख: J&K में 75 गिरफ्तार, पाकिस्तान से आयात और बंदरगाह एंट्री पर बैन: नई दिल्ली: शनिवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिल...
भारत का सख्त रुख: J&K में 75 गिरफ्तार, पाकिस्तान से आयात और बंदरगाह एंट्री पर बैन:
नई दिल्ली: शनिवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए उसके साथ हर तरह के व्यापार पर रोक लगा दी। डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तरह के आयात पर बैन लगा दिया गया है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर अब पाकिस्तानी जहाजों की एंट्री भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। बंदरगाह और शिपिंग मंत्रालय ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए नोटिफिकेशन भी जारी किया।
यह कड़ा कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब पाकिस्तान ने शनिवार को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल 'अब्दाली' का टेस्ट किया। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इसकी वीडियो जारी की, लेकिन लॉन्च की लोकेशन छिपाई रखी।
उधर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस ने राज्यभर में 75 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों और हिंसा फैलाने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
भारत के इन फैसलों को सुरक्षा और रणनीतिक मोर्चे पर कड़ा संदेश माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं