Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बस्तर भाजपा ने घोषित की 12 मंडलों की नई कार्यकारिणी, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

जगदलपुर :  भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले के 12 मंडलों की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की दिशा म...

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले के 12 मंडलों की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से इन नियुक्तियों की घोषणा की।


घोषित मंडलों में जगदलपुर पश्चिम, भानपुरी, बकावण्ड, तोकापाल, नानगूर, दरभा, करपावण्ड, सरगीपाल, बस्तर, नगरनार, बास्तानार एवं लोहण्डीगुड़ा शामिल हैं। प्रत्येक मंडल में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी समेत कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।


प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं :

जगदलपुर पश्चिम मंडल में अध्यक्ष बने प्रकाश झा, जबकि महामंत्री अतुल सिम्हा और संजय चन्द्राकर होंगे।


भानपुरी मंडल में प्रवीण सांखला को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं आईटी सेल की कमान नरपति कुंजाम को सौंपी गई है।


बकावण्ड में पिताम्बर कश्यप अध्यक्ष बनाये गये हैं, जबकि कार्यकारिणी में 10 से अधिक नाम शामिल हैं।


तोकापाल मंडल की अध्यक्षता सोमारू राम कश्यप को मिली है और मीडिया प्रभारी के रूप में दिनेश वर्मा को चुना गया है।


नानगूर मंडल का नेतृत्व हरिराम मण्डावी करेंगे और मीडिया की कमान अमर गुप्ता को दी गई है।


दरभा मंडल में अध्यक्ष पद देवीप्रसाद बेंजाम को मिला है।


करपावण्ड में तरूण कुमार पाण्डे, सरगीपाल में पुरूषोत्तम जोशी, बस्तर में सुकदेव मण्डावी और नगरनार में महेन्द्र सेठिया को अध्यक्ष पद सौंपा गया है।


बास्तानार में पाण्डु कुहरामी और लोहण्डीगुड़ा में मंगतूराम कश्यप अध्यक्ष बनाए गए हैं।



भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की रीति-नीति का पालन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का समावेश किया गया है, जिससे संगठन की ऊर्जा और प्रभावशीलता बढ़ेगी।


संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम :

राजनीतिक दृष्टि से यह कार्यकारिणी गठन आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। जिला स्तर पर यह कदम न केवल कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ भी मजबूत करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket