जगदलपुर : शहर की ऐश्वर्या भोजवानी को प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत बागेश्वर धाम सरकार, श्री धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) से नैनीताल में मिलन...
जगदलपुर : शहर की ऐश्वर्या भोजवानी को प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत बागेश्वर धाम सरकार, श्री धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) से नैनीताल में मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर ऐश्वर्या की लम्बे समय से चली आ रही इच्छा के पूरे होने जैसा था। उनकी इस मनोकामना को समझते हुए उनके परिवारजन उन्हें नैनीताल लेकर पहुँचे।
ऐश्वर्या भोजवानी, जो कि सिन्धी गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष श्री सुंदर भोजवानी के पुत्र सुशील भोजवानी और पुत्रवधू कंचन भोजवानी की सुपुत्री हैं, ने बागेश्वर बाबा से मिलने के बाद उनके समक्ष श्रीकृष्ण जी पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करने की इच्छा जताई। बाबा ने सहर्ष उसकी अनुमति दी।
नृत्य प्रस्तुति के दौरान बागेश्वर बाबा अत्यंत प्रसन्न हुए। नृत्य समाप्त होने पर उन्होंने ऐश्वर्या को आशीर्वाद देते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस भावपूर्ण क्षण में बाबा की प्रसन्नता देखते ही बनती थी।
सिन्धी समाज के अध्यक्ष श्री मनीष मूलचंदानी ने भोजवानी परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ऐश्वर्या समाज में भी सक्रिय रूप से विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेती रही हैं। ‘रील बनाओ, पुरस्कार पाओ’ प्रतियोगिता में भी वह अपनी कलात्मकता से लगातार पुरस्कार जीतती रही हैं। वह सिंधु भवन में साई झूलेलाल जी के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत करती हैं, जिससे समाज में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं