• एक शाम जिन शासन के नाम कार्यक्रम में सुरेश भाई ने मर्मस्पर्शी उद्बोधन दिया : जगदलपुर : स्वर्ण जयंती महोत्सव में सुबह से देर रात तक अनेक...
• एक शाम जिन शासन के नाम कार्यक्रम में सुरेश भाई ने मर्मस्पर्शी उद्बोधन दिया :
जगदलपुर : स्वर्ण जयंती महोत्सव में सुबह से देर रात तक अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैँ। आज भगवान की शोभायात्रा निकली जो कि धर्मनाथ जिनालाय से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस जिनालय पहुंची। शोभायात्रा में भगवान के रथ के साथ परम पूज्य श्री विवेक सागर जी, श्री ऋषभ सागर जी, श्री विराट सागर जी व श्री शासनरत्न सागर जी म.सा. भी थे। शोभायात्रा में सफ़ेद परिधान में पुरुष वर्ग व केशरिया परिधान में महिलाएं शामिल थी। मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान की 30 मूर्तियों को महिलाओं ने थाल में सजाकर रखा था। अलग अलग समूह भजन गाते नाचते चल रहे थे। इस ऐतिहासिक अवसर पर जैन समाज के लोगों ने आज दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल थे। बैंड बाजे के साथ सजे हुए घोड़ों पर बच्चे आरुढ थे।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल रात्रि चेन्नई के सुरेश भाई का महत्वपूर्ण कार्यक्रम “एक शाम जिन शासन के नाम” हुआ। सुरेश भाई को सुनने बहुत बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे, कार्यक्रम परिसर में जितने लोग अंदर मौजूद थे उनसे ज्यादा लोग बाहर थे। सुरेश भाई ने कहा कि हम जैन है इसका हमें गर्व होना चाहिये, हमें सच्चा जैन बनना है, समाज की कुरुतियों से बचना होगा, अपने बच्चों को सही राह दिखाना जरुरी है। उन्होंने पूर्व के इतिहास की भी जानकारी दी कि कैसे महान कार्य जैनों ने किये है, हमें उनका अनुसरण करना चाहिये। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर उनका धाराप्रवाह उद्बोधन लगभग साढ़े तीन घंटे चला और इस दौरान श्रोता मन्त्रमुग्ध और कभी भीगी आँखों से उन्हें सुनते रहे।
श्री जैन श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष भंवर बोथरा व श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद डाकलिया ने महोत्सव को निश्रा प्रदान करने पधारे गुरु भगवंतों का आभार माना तथा बाहर से पधारे विशेष कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ताओं, सभी मेहमानों, विधिकारकों, संगीतकारों व समस्त सहयोगियों को स्वर्ण जयंती की बधाई देते हुए धन्यवाद दिया।
• आज मनेगी स्वर्ण जयंती :
श्री धर्मनाथ जिनालाय जगदलपुर की 50 वीं स्वर्ण जयंती के अवसर पर 29 मई को 9 बजे गाजे बाजे के साथ ध्वजा के लाभार्थीयों के घर से ध्वजा मंदिर जी पहुंची व विशेष पूजा सत्रहभेदी पूजा हुई जिसमें ध्वज पूजा के साथ नूतन ध्वजा चढ़ाई गई। इस समय गुरु भगवंतों के साथ समस्त श्री संघ उपस्थित रहे। इस विशेष पूजन को सूरत के विधिकारक, संगीतकार निलेश भाई शाह करवाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं