महिलाएं बनाएं समाज में मजबूत पहचान: स्नेहलता कश्यप: बिलासपुर : चंद्र नाहू कुर्मी समाज का भव्य आयोजन गतौरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्...
महिलाएं बनाएं समाज में मजबूत पहचान: स्नेहलता कश्यप:
बिलासपुर : चंद्र नाहू कुर्मी समाज का भव्य आयोजन गतौरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्नेहलता कश्यप ने की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें चाहिए कि वे न सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि समाज में भी अपनी अलग पहचान बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को शुरू से ही शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि वे शासकीय नौकरियों में स्थान बनाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में समाज को संगठित रखने, युवा वर्ग को दिशा देने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई। स्नेहलता कश्यप ने कहा कि संगठित समाज ही आगे बढ़ सकता है और इसके लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं