Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कोंडागांव में सड़क हादसा या साजिश? BJP नेता की कार से कांग्रेस नेता की मौत, तनाव का माहौल

  कोंडागांव में सड़क हादसा या साजिश? BJP नेता की कार से कांग्रेस नेता की मौत, तनाव का माहौल: छत्तीसगढ़ : के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज ...

 कोंडागांव में सड़क हादसा या साजिश? BJP नेता की कार से कांग्रेस नेता की मौत, तनाव का माहौल:

छत्तीसगढ़ : के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कार से कांग्रेस नेता को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब कांग्रेस नेता अपनी भाभी और आरोपी की पत्नी के साथ शादी की खरीदारी के लिए निकले थे। इसी दौरान कौशिक की कार ने उन्हें टक्कर मारी और बताया जा रहा है कि लगभग 15-20 मीटर तक उन्हें घसीटा गया।

आरोपी की पत्नी, जो हादसे के वक्त मौजूद थीं, ने कहा—"कार ने पहले टक्कर मारी, फिर पति नीचे भी नहीं उतरे ये देखने कि आदमी जिंदा है या मर गया।"

मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और पूछताछ जारी है। फिलहाल इलाके में राजनीतिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया है, जबकि भाजपा ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

क्या ये सिर्फ एक हादसा था, या इसके पीछे कोई और वजह छुपी है? जां जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket