ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर में गौ मांस तस्करी का भंडाफोड़, 11 किलो मांस बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार: जशपुर : जिले में गौ मांस तस्करी के खिलाफ च...
ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर में गौ मांस तस्करी का भंडाफोड़, 11 किलो मांस बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार:
जशपुर : जिले में गौ मांस तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 किलो गौ मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गौ मांस की तस्करी कर रहे हैं। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। मौके से जब्त मांस को जांच के लिए भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए अहम है, बल्कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भी जरूरी कदम माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं