Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

अंबेडकर जयंती पर महार समाज ने निकाली भव्य रैली, दी श्रद्धांजलि

  अंबेडकर जयंती पर महार समाज ने निकाली भव्य रैली, दी श्रद्धांजलि: बीजापुर :  अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में महार समाज की ओर से ए...

 अंबेडकर जयंती पर महार समाज ने निकाली भव्य रैली, दी श्रद्धांजलि:

बीजापुर : अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में महार समाज की ओर से एक भव्य रैली निकाली गई। रैली में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस आयोजन में सर्व समाज की डॉ. अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष रैमनदास झाड़ी और महार समाज के अध्यक्ष अजय दुर्गम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

समाज के वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संघर्ष आज भी सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता और न्याय की स्थापना संभव है।

रैली के माध्यम से समाज ने एकता, समानता और शिक्षा का संदेश दिया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket