Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते कांग्रेस का प्रदर्शन: जांजगीर-चांपा में फूंका पुतला, रेप-हत्या और पुलिस मारपीट का मामला उठाया

  कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते कांग्रेस का प्रदर्शन: जांजगीर-चांपा में फूंका पुतला, रेप-हत्या और पुलिस मारपीट का मामला उठाया: दुर्ग  : म...

 कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते कांग्रेस का प्रदर्शन: जांजगीर-चांपा में फूंका पुतला, रेप-हत्या और पुलिस मारपीट का मामला उठाया:

दुर्ग : में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की वारदात के विरोध में कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का नतीजा बताया और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक तौर पर पुतला दहन किया। उन्होंने हाल ही में बिलासपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट का मुद्दा भी उठाया और सवाल किया कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket