छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवा...
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान:
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को घोषणा की कि अब 'छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम' का नाम बदलकर 'छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम' कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री साय राजधानी में निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में निगम की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
साय ने लोकेश कावड़िया को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निगम नई ऊंचाइयों को छुएगा और दिव्यांगजनों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करेगा। समारोह में मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में दिव्यांगजनों के लिए वित्तीय सहायता और स्वरोजगार योजनाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं