इंजन, टायर, दरवाजे चोरी; बसें अब ईंट-पत्थरों पर टिकी हैं: भिलाई : करोड़ों की लागत से खरीदी गई सिटी बसें अब कबाड़ में तब्दील हो गई हैं। भिला...
- Advertisement -
![]()
इंजन, टायर, दरवाजे चोरी; बसें अब ईंट-पत्थरों पर टिकी हैं:
भिलाई : करोड़ों की लागत से खरीदी गई सिटी बसें अब कबाड़ में तब्दील हो गई हैं। भिलाई नगर निगम के डिपो में खड़ी 70 से ज्यादा बसों के इंजन, टायर, खिड़कियां और दरवाजे चोरी हो चुके हैं। हालत ये है कि कई बसें अब ईंट-पत्थरों के सहारे खड़ी हैं।
ये बसें 2015 में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण योजना (JNURM) के तहत दुर्ग जिले को 37 करोड़ रुपये की लागत से मिली थीं। कुल 115 बसें खरीदी गईं, लेकिन इनमें से 13 बसें तो कभी सड़क पर चली ही नहीं।
जनता की सहूलियत के लिए खरीदी गई ये बसें लापरवाही, देखरेख की कमी और सिस्टम की उदासीनता का शिकार हो गई हैं। करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति अब धीरे-धीरे गायब हो रही है, और जिम्मेदार चुप हैं।
कोई टिप्पणी नहीं