बालोद से हज यात्रा पर रवाना हुए शारिक बेग और सायरा बानो, नगरवासियों ने दी भावभीनी विदाई: बालोद : शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी शारिक बेग और उन...
बालोद से हज यात्रा पर रवाना हुए शारिक बेग और सायरा बानो, नगरवासियों ने दी भावभीनी विदाई:
बालोद : शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी शारिक बेग और उनकी धर्मपत्नी सायरा बानो हज यात्रा के लिए सऊदी अरब रवाना हो गए। इस पवित्र अवसर पर उनके निवास स्थान पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और नगरवासियों का तांता लगा रहा। हर किसी ने उन्हें गले लगाकर मुबारकबाद दी और अल्लाह से उनकी कुबूल हज और सलामती की दुआ की।
हज इस्लाम धर्म का एक अहम स्तंभ है, जिसे जीवन में एक बार अदा करना बड़ी नेमत मानी जाती है। शारिक बेग और सायरा बानो की यह यात्रा उनके मजबूत ईमान और धार्मिक समर्पण की मिसाल है। उनकी विदाई के समय माहौल भावुक हो उठा, लेकिन साथ ही पूरे मोहल्ले में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई।
नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि वे मक्का-मदीना में सभी के लिए दुआएं करेंगे और लौटकर अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं