प्रशासनिक पुनर्गठन: रजत कुमार बने जीएडी के नए सचिव, मुकेश बंसल संभालते रहेंगे मुख्यमंत्री कार्यालय: रायपुर: राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प...
- Advertisement -
![]()
प्रशासनिक पुनर्गठन: रजत कुमार बने जीएडी के नए सचिव, मुकेश बंसल संभालते रहेंगे मुख्यमंत्री कार्यालय:
रायपुर: राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) का नया सचिव नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी अब तक संभाल रहे उनके ही बैच के अधिकारी मुकेश बंसल से यह प्रभार वापस ले लिया गया है।
हालांकि मुकेश बंसल की भूमिका में कोई कमी नहीं आई है। वे पूर्ववत वित्त विभाग और वाणिज्य कर विभाग के सचिव के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सचिव पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
यह बदलाव शासन की प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने और विभागीय कार्यों में समन्वय बढ़ाने की दिशा में एक सुविचारित कदम माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं