Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, March 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Ads

Girl in a jacket

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर किया जागरूक

  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर किया जागरूक: महासमुंद :  महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्दे...

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर किया जागरूक:

महासमुंद : महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मलेरिया दफ्तर के पास स्थित जवाहर आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को ‘अभिव्यक्ति एप’ की विशेषताओं से अवगत कराया गया और साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में डीएसपी सारिका वैध, तरुणा मदनकार और चित्ररेखा नौरंगे ने भाग लिया और उपस्थित महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अभिव्यक्ति एप के उपयोग के बारे में बताते हुए कहा कि यह एप महिलाओं को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। इसके जरिए वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त कर सकती हैं।

इसके अलावा, कार्यक्रम में साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड और महिला सुरक्षा कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। अधिकारियों ने महिलाओं को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। उपस्थित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह जानकारी उनके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket