त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: महिला प्रत्याशी ने की तोड़फोड़, मतदान केंद्र में हंगामा: छत्तीसगढ़ : में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की...
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: महिला प्रत्याशी ने की तोड़फोड़, मतदान केंद्र में हंगामा:
छत्तीसगढ़ : में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर गहमागहमी देखने को मिली। सूरजपुर जिले के जयनगर में एक महिला प्रत्याशी ने एक अन्य उम्मीदवार का सिर फोड़ दिया, जिससे मतदान केंद्र में अफरातफरी मच गई।
मतदान केंद्र में पक्षपात का आरोप:
सूरजपुर के ही एक अन्य मतदान केंद्र में विधायक खुशवंत के भाई से जुड़े नामांकन पत्रों के साथ एक मतदान कर्मी को बैठा देखा गया, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे।
सुबह से मतदान जारी, 27% से अधिक मतदान दर्ज:
प्रदेश के 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सुबह 6:45 बजे से मतदान जारी है। 11 बजे तक 27.32% पुरुषों और 27.84% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर औसत मतदान 27.68% रहा।
चुनाव के पहले चरण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन कुछ जगहों पर विवाद और पक्षपात के आरोप भी सामने आए हैं। प्रशासन ने कहा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं