राजनांदगांवः महिला हेडमास्टर से बाजार में छेड़खानी, आरोपी शिक्षक FIR के बाद फरार: राजनांदगांव : में एक महिला हेडमास्टर ने एक शिक्षक पर छे...
राजनांदगांवः महिला हेडमास्टर से बाजार में छेड़खानी, आरोपी शिक्षक FIR के बाद फरार:
राजनांदगांव : में एक महिला हेडमास्टर ने एक शिक्षक पर छेड़खानी और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने बाजार में उसके साथ बदसलूकी की, कमर पर हाथ रखा और बदनाम करने की धमकी दी। महिला हेडमास्टर की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़: महिला हेडमास्टर से छेड़खानी, आरोपी शिक्षक फरार:
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला हेडमास्टर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा, जो उसी गांव के मिडिल स्कूल में पढ़ाता है, पर महिला हेडमास्टर ने अश्लील हरकतें करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत के बाद 30 जनवरी को तुमड़ीबोड़ थाने में FIR दर्ज की गई, लेकिन FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं