IAS रिचा प्रकाश चौधरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी, भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में करेंगी ज्वाइन दुर्ग: छत्तीसगढ़ कैडर की 2...
IAS रिचा प्रकाश चौधरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी, भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में करेंगी ज्वाइन
दुर्ग: छत्तीसगढ़ कैडर की 2014 बैच की IAS अधिकारी रिचा प्रकाश चौधरी जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से उनका अपॉइंटमेंट ऑर्डर छत्तीसगढ़ सरकार को भेज दिया गया है।
फिलहाल दुर्ग कलेक्टर के पद पर कार्यरत रिचा प्रकाश चौधरी को भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें अगले तीन सप्ताह के भीतर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
प्रशासनिक अनुभव और बेहतरीन कार्यशैली:
IAS रिचा प्रकाश चौधरी की पहचान एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में है। दुर्ग कलेक्टर बनने से पहले वह जांजगीर जिले की कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं। विष्णुदेव सरकार के दौरान उन्हें जांजगीर से दुर्ग कलेक्टर बनाया गया था।
उनकी नई नियुक्ति को छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में उनके अनुभव और कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
इस नियुक्ति के बाद, अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि वे केंद्र सरकार में अपनी नई भूमिका को किस तरह निभाती हैं और किन महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों का हिस्सा बनती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं