जांजगीर-चांपा में लूटपाट: नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला, 1500 रुपए लूटकर फरार: जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र...
जांजगीर-चांपा में लूटपाट: नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला, 1500 रुपए लूटकर फरार:
जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक युवक से लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महेंद्र साहू रात करीब 9:15 बजे अपने काम से घर लौट रहा था। उसने सिंघानिया पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही CCI सड़क पर कदम रखा, तभी दो से तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया।
बदमाशों ने महेंद्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और 1500 रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले से युवक घबरा गया, लेकिन उसने किसी तरह पुलिस को सूचना द।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं