Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

जनपद सदस्य प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत: प्रचार से लौटकर सोए, सुबह नहीं उठे

  जनपद सदस्य प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत: प्रचार से लौटकर सोए, सुबह नहीं उठे: जशपुर: जशपुर जिले में जनपद पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संज...

 जनपद सदस्य प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत: प्रचार से लौटकर सोए, सुबह नहीं उठे:

जशपुर: जशपुर जिले में जनपद पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय लहरे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पत्थलगांव जनपद क्षेत्र के बूढ़ाडांड़ गांव के निवासी थे। संजय लहरे अलमारी चुनाव चिन्ह पर बूढ़ाडांड़, डुडूङ्गजोर और गाला शिवपुर गांवों से चुनाव लड़ रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, संजय लहरे सोमवार को चुनाव प्रचार से लौटे थे। दिनभर की व्यस्तता के बाद रात को वे अपने घर में सोने चले गए, लेकिन सुबह उठे नहीं। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।


तनाव में थे संजय लहरे:

स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय लहरे चुनाव प्रचार के दौरान काफी तनाव में थे। लगातार प्रचार-प्रसार और चुनावी गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा। चुनावी दबाव के चलते उनकी परेशानी और बढ़ गई, जो शायद उनकी अचानक मृत्यु का कारण बना।

संजय लहरे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके परिवार और समर्थकों ने इसे बड़ी क्षति बताया है। गांव के लोगों ने कहा कि वे सामाजिक रूप से सक्रिय थे और हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहते थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket