Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

कवर्धा में स्थिति सामान्य,स्कूल कालेज व बैंक भी खुले

  कवर्धा। पिछले एक सप्ताह से कुछ उपद्रवी तत्वों के कारण घटित घटना से परेशान कवर्धा शहर अब अमन की ओर लौट चुका है। रविवार को शहर में कर्फ्यू क...

 


कवर्धा। पिछले एक सप्ताह से कुछ उपद्रवी तत्वों के कारण घटित घटना से परेशान कवर्धा शहर अब अमन की ओर लौट चुका है। रविवार को शहर में कर्फ्यू के बीच व्यापमं की ओर से प्रवेश परीक्षा भी हुई। स्थिति की समीक्षा के बाद कबीरधाम कलेक्टर ने सोमवार से कर्फ्यू पर बड़ी राहत दे दी है। अब दुकान खोलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे निर्धारित किया गया है। आज से स्कूल, कालेज, ऑफिस और बैंक भी खोल दिए गए हैं। 

कबीरधाम कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कर्फ्यू प्रभावित कवर्धा में बड़ी राहत दी है। कवर्धा शहर के अंदर सभी दुकानों का खुलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। रविवार तक यह समय 10 बजे से 2 बजे तक तय था। कलेक्टर ने बताया, शहर के आम लोग शाम 5 बजे से 7 बजे तक घर से कामकाज के लिए निकल सकते हैं। घर से बाहर निकलते समय उन्हें अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। शहर की सभी सीमाएं सील रहेंगी। चौकसी बरती जाएगी। कलेक्टर के निर्देश के अनुसार कवर्धा शहर के अंदर सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर आज से खुल गए हैं। पुलिस की चौकसी पूरे शहर में है और आगे भी रहेगी। लोगों ने खुद होकर प्रशासन को सहयोग करना प्रारंभ कर दिया है। कह सकते हैं कुछ उपद्रवी तत्वों के कारण जो गलतफहमी उपजी थी वह अब खत्म हो गया है और पहले की तरह कवर्धा शहर में सारे कामकाज फिर पटरी पर लौट गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket