Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

दिल्ली हो कर लखीमपुर के लिए कूच करेंगे भूपेश,यूपी प्रशासन पर भड़के

  00 क्या यूपी जाने के लिए अब योगी सरकार से वीजा लेना पड़ेगा-भूपेश रायपुर। लखीमपुर खीरी में घटित घटना पर अब सियासी पारा चढ़ गया है। यूपी प्र...

 


00 क्या यूपी जाने के लिए अब योगी सरकार से वीजा लेना पड़ेगा-भूपेश

रायपुर। लखीमपुर खीरी में घटित घटना पर अब सियासी पारा चढ़ गया है। यूपी प्रशासन द्वारा छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को उतरने से रोकने जारी आदेश के बाद यह और गहरा गया है। इसलिए कि वे सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के तिकुनिया के लिए रवाना होने वाले थे, इससे पहले ही उत्तरप्रदेश सरकार ने उन्हें रोकने का आदेश जारी कर दिया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के रास्ते उत्तरप्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वे दिल्ली होकर कूच करेंगे। 

लखीमपुर खीरी जिले में प्रदर्शनकारी किसानों पर जीप चढ़ाकर हत्या की घटना से छत्तीसगढ़ में भी गुस्सा भड़क गया है। सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने इस घटना की निंदा की है। बताया जा रहा है, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के साथ लखीमपुर जाकर किसानों से मिलने की योजना बनाई। यहां बताना जरूरी होगा कि कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बघेल की आब्जर्वर नियुक्त कर रखा है।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनके 11 बजे विशेष विमान से लखनऊ हवाई अड्डे और वहां से लेबुआ होटल जाने का कार्यक्रम जारी किया था। थोड़ी देर बाद ही उसे टाल दिया गया। मुख्यमंत्री के लिए विशेष विमान सुबह ही रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंच गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रणनीतिकारों और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करने के बाद दिल्ली जाने का फैसला किया। इससे पहले सुबह जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एयरपोर्ट अथारिटी को जारी पत्र सामने आया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है। क्या उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं। अगर धारा-144 लखीमपुर खीरी में लगी है तो लखनऊ में उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार? 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष को उत्तर प्रदेश जाने से रोकने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, धारा 144 लखीमपुर में लगी है तो हमें लखनऊ में भी उतरने क्यों नहीं दिया जा रहा है। क्या, उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकार खत्म कर दिए गए हैं। क्या उत्तर प्रदेश जाने के लिए अब अलग से वीजा लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा, इस घटना के बाद क्या लोग संवेदना व्यक्त करने नहीं जा सकते। घटना की जानकारी लेने नहीं जा सकते। उन्होंने पूछा, आप उन्हें रोक रहे हैं आपकी मानसिकता क्या है।भाजपा का चरित्र अब लोगों के सामने आ रहा है। जिस कानून व्यवस्था की बात को लेकर भाजपा यूपी की सत्ता में आई थी, उसकी सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। योगी आदित्यनाथ के कंट्रोल में कुछ नहीं रहा। उनके लोग ही किस प्रकार से कर रहे हैं यह पूरा देश देख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket