Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

हिरासत में लिए जाने पर भड़की प्रियंका गांधी

  सीतापुर(यूपी)। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। इसके ब...

 


सीतापुर(यूपी)। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद प्रियंका को सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। रविवार की हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी देर रात दिल्ली से लखनऊ पहुंची थीं। इसके कुछ देर बाद वे लखीमपुर के लिए रवाना हुईं। प्रियंका रूट बदलकर पुलिस की नजरों से बचते हुए लखीमपुर जा रही थीं, लेकिन सुबह 5.30 बजे पुलिस ने सीतापुर जिले में हरगांव बॉर्डर पर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें सीतापुर गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

प्रियंका ने पुलिस को गिनाई धाराएं--

 हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका आग बबूला हो उठीं। उन्होंने पुलिस से कहा- अरेस्ट करो हम खुशी से जाएंगे, लेकिन जिस तरह धक्का-मुक्की की गई। इसमें फिजिकल असॉल्ट, अटेंप्ट टू किडनैप, किडनैप, अटेंप्ट टू मोलेस्ट, अटेंप्ट टू हार्म की धाराएं लगती हैं। समझे। मैं समझती हूं। छूकर देखो मुझे। जाकर अपने अफसरों मंत्रियों से वारंट लाओ, ऑर्डर लाओ। महिलाओं को आगे मत करो। मुझे धकेल कर लाए हो। तुम्हारे प्रदेश में यह नहीं चलेगा। देश का कानून चलेगा। प्रियंका ने कहा- हेलो सीओ साहब ऑर्डर कहां है? ऑर्डर निकालिए। कौन से ऑर्डर से रोका है आपने मुझे। इसमें मुझे बिठाओगे? ये है लीगल स्टेटस तुम्हारा। इस पर सीओ ने पुलिस वालों को आदेश किया कि पहले (प्रियंका गांधी को) तो अरेस्ट करो।

प्रियंका के पति ने हिरासत पर सवाल उठाए--

प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखे जाने को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका को रोकने वालों के पास वारंट नहीं था। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका की सोच बहुत मजबूत है और वे पीडि़त परिवारों से जरूर मिलेंगी। लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर जिसने गाड़ी चढ़ाई, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए। सरकार को पीडि़त परिवारों की मदद करनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket