Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने चौक-चौराहों पर जवानों को दी मिठाई

8 नवंबर 2026 | दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रायपुर से दुर्ग के सफर में चौक-चौराहों पर रुके और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात जव...

8 नवंबर 2026 | दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रायपुर से दुर्ग के सफर में चौक-चौराहों पर रुके और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात जवानों को मिठाई और उपहार भेंट किए।

(फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़)
मुख्य बातें
  • रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान चौक-चौराहों पर रुककर जवानों से मुलाकात
  • पुलिस और यातायात जवानों को मिठाई और उपहार भेंट किए गए
  • मंत्री ने जवानों के त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की

दीपावली के अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की। रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान वे विभिन्न चौक-चौराहों पर रुके। उन्होंने जवानों को मिठाई और उपहार भेंट किए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

त्योहार के समय जब लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ उत्सव मना रहे हैं, तब पुलिस और यातायात पुलिस के जवान नागरिकों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। मंत्री श्री यादव ने इन जवानों के समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

मंत्री को अचानक अपने बीच पाकर जवानों के चेहरों पर खुशी दिखी। मंत्री ने उनसे आत्मीयता से बातचीत की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

श्री यादव ने कहा कि पुलिस और यातायात पुलिस के जवान त्योहारों के दौरान भी परिवार से दूर रहकर आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार सेवाएं देते हैं। उनका त्याग, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही नागरिक अपने परिवारों के साथ सुरक्षित माहौल में त्योहार मना पाते हैं। मंत्री ने सभी जवानों और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket