2 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026 का प्रारूप तैयार। जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध, 1...
2 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026 का प्रारूप तैयार। जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध, 1 से 30 नवंबर 2026 तक ईमेल से सुझाव भेज सकते हैं।

- योजना: छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026
- सुझाव की अवधि: 1 से 30 नवंबर 2026
- सुझाव ईमेल: chhattisgarhmediakarmi@gmail.com
छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा देने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है।
योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन पर एक से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
तैयार प्रारूप जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। मीडिया कर्मी अपने सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं।
सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि प्रस्तावित की गई है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं