Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

लोक निर्माण विभाग में 1023 पदों का नया पदसंरचना आदेश जारी

2 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों के पुनर्गठन के लिए नया पदसंरचना आदेश जारी किया। कुल ...

2 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों के पुनर्गठन के लिए नया पदसंरचना आदेश जारी किया। कुल 1023 स्वीकृत पद, आदेश दिनांक 29 अक्टूबर 2026।

(फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग)
मुख्य बातें
  • लोक निर्माण विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 1023 पद स्वीकृत
  • पुराने सेटअप अनुसार 767 पद रिक्त
  • आदेश दिनांक 29 अक्टूबर 2026, आधिकारिक वेबसाइट pwd.cg.nic.in

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग (CG PWD) में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के सुचारू संचालन, सुदृढ़ीकरण और मानव संसाधन के पुनर्गठन (Setup Rationalization) के लिए नया पदसंरचना आदेश जारी कर दिया है। आदेश दिनांक 29 अक्टूबर 2026 का है।

पुनर्गठन के बाद विभाग में कुल 1023 पद स्वीकृत किए गए हैं। पुराने सेटअप के अनुसार कुल 767 पद रिक्त हैं। भर्ती सीधी भर्ती (Direct Recruitment) और सेवाप्रदाता (Outsourcing) के माध्यम से होगी।

आदेश क्रमांक ESTB-103(3)/22/2026-PWD है। वित्त विभाग की सहमति 30 सितंबर 2026 को मिली थी। अधिसूचना मनराखन भूआर्य, अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी की गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार पदों की विस्तृत जानकारी, वेतनमान (Pay Level), शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन से जुड़े नियम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट pwd.cg.nic.in पर देखे जा सकते हैं। आवेदन से पहले पूरा आदेश अवश्य पढ़ें।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket