Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान हादसा, CRPF के चार जवान घायल

• एलार्मडगु कैंप के पास बोदराजपदर नाला क्षेत्र में हुई घटना, दो जवान गंभीर रूप से घायल, बेहतर उपचार के लिए रेफर : सुकमा :  जिले के भेज्जी थ...

• एलार्मडगु कैंप के पास बोदराजपदर नाला क्षेत्र में हुई घटना, दो जवान गंभीर रूप से घायल, बेहतर उपचार के लिए रेफर :

सुकमा : जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में अनुपयोगी विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान हादसा हो गया। एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास हुई इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। इनमें दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें लगी हैं।

प्राप्त आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, CRPF की कोंटा रेंज के अंतर्गत आने वाले पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलार्मडगु कैंपों का निरीक्षण करने तथा वहां बचे अनुपयोगी विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) पहुंची थी।


• विस्फोटक विनष्टीकरण के दौरान हुआ हादसा :

गुरुवार, 8 अक्टूबर को एलार्मडगु कैंप के पास बोदराजपदर नाला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान दुर्घटनावश विस्फोटक का एक अंश उड़कर पास में आ गिरा और वहां विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर मौजूद चार जवान घायल हो गए।


• दो जवान गंभीर, उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर :

घायल जवानों की पहचान ASI एम. के. तिवारी, ASI अनीश खान, निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज के रूप में हुई है।

हादसे में ASI एम. के. तिवारी और ASI अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें लगी हैं।

घटना के तत्काल बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और शासकीय अस्पताल कोंटा पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घायल जवानों के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket