• आदिम जाति कल्याण विभाग ने चौपाल लगाकर की मदद, बाढ़ से स्कूल और आश्रम छात्रावास को हुआ था नुकसान : जगदलपुर : हाल ही में बस्तर में आई भीषण ...
• आदिम जाति कल्याण विभाग ने चौपाल लगाकर की मदद, बाढ़ से स्कूल और आश्रम छात्रावास को हुआ था नुकसान :
जगदलपुर : हाल ही में बस्तर में आई भीषण बाढ़ से ग्राम पंचायत बनियागांव के आश्रित गांव बेलगांव में काफी नुकसान हुआ। बाढ़ की चपेट में आने से गांव के स्कूल और आश्रम छात्रावास भी प्रभावित हुए, जिससे बच्चों की पढ़ाई की सामग्री सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा।
बाढ़ के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से गांव में चौपाल लगाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरित की गई। वहीं जरूरतमंद ग्रामीणों को अनाज और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
इस मौके पर जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य वनवासी मौर्य, सरपंच संतोषी मौर्य, आश्रम अधीक्षक विज्ञेश्वर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।
बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों और बच्चों तक सहायता पहुंचाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि राहत सामग्री मिलने से बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बीच उन्हें जरूरी सहयोग मिला है।




कोई टिप्पणी नहीं