31 अक्टूबर 2026 | छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स ने राजधानी रॉयल्स को 1-0 से हराया। बारिश से प्रभावित मैच में राहुल यादव का गोल निर...
31 अक्टूबर 2026 | छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स ने राजधानी रॉयल्स को 1-0 से हराया। बारिश से प्रभावित मैच में राहुल यादव का गोल निर्णायक रहा। बुल्स सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं।

- बैलाडिला बुल्स ने राजधानी रॉयल्स को 1-0 से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की
- राहुल यादव का गोल निर्णायक रहा; बारिश से मैच देर से शुरू हुआ
- रॉयल्स पेनल्टी कॉर्नर पर एक भी गोल नहीं कर सकी और बाहर हो गई
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स ने बुधवार को राजधानी रॉयल्स को 1-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। इस जीत से बुल्स सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। रॉयल्स बिना कोई जीत हासिल किए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
बारिश के कारण मैच करीब एक घंटे देर से शुरू हुआ। बुल्स को पहला गोल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। सर्कल में मौका बनते ही राहुल यादव ने गेंद पर जोरदार शॉट मारा और टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। 60 मिनट के खेल में यही एकमात्र गोल रहा, हालांकि दोनों टीमों ने कई मौके बनाए।
गीले मैदान में रॉयल्स के लिए बुल्स के हाफ में प्रवेश करना भी मुश्किल था। इसी दौरान बुल्स लगभग दूसरा गोल कर ही चुकी थी। गोपाल पैकरा ने गेंद को गोलपोस्ट की ओर मोड़ा, लेकिन अंपायर ने इस गोल को अमान्य करार दिया। मैदान की हालत खराब थी, जिससे पास सही जगह तक नहीं पहुंच पा रहे थे और शॉट्स की गति भी कम रही।
बुल्स को कुछ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों बार इंजैक्शन सही नहीं रहा और गोल नहीं हो सका। पहले हाफ के अंत तक बुल्स एक गोल की बढ़त पर थे। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी बारिश का असर रहा। सर्कल में पानी भरा होने से फॉरवर्ड लाइन अपनी रणनीति के अनुसार नहीं खेल पाई।
रॉयल्S के लिए पूरी लीग निराशाजनक रही। टीम पेनल्टी कॉर्नर पर एक भी गोल नहीं कर सकी, जिसे उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बताया गया है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिमांशु को मिला, जबकि राहुल यादव को स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया।
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन ने दूसरे क्वार्टर के अंत में नाइट्स का खाता खोला, जबकि चौथे क्वार्टर में मोहित नायक ने टाइटन्स की वापसी कराई। इस नतीजे से टाइटन्स का सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का इंतजार बढ़ गया है। केतन को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और मोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैनपाट टाइटन्स के पास 29 अक्टूबर को संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के खिलाफ सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं