Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

‘युवा उड़ान-2026’ में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, बस्तर पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

• डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ASP सुखनंदन राठौर ने फर्जी कॉल, OTP, UPI फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी जानकारी : जग...

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ASP सुखनंदन राठौर ने फर्जी कॉल, OTP, UPI फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी जानकारी :

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में 3 सितंबर 2026 को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर में ‘युवा उड़ान-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को लेकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रहे। इस दौरान महापौर नगर निगम जगदलपुर संजय पांडेय, कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण पोटाई सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में ASP सुखनंदन राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।


फर्जी कॉल और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील

ASP राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया आज युवाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। डिजिटल तकनीक ने जीवन को सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। साइबर अपराधी लोगों की छोटी-सी लापरवाही का फायदा उठाकर ऑनलाइन ठगी सहित विभिन्न अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। साथ ही इनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की समझाइश दी।

विद्यार्थियों से कहा गया कि वे अपना OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय विशेष सावधानी बरतें।

ASP राठौर ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। युवा स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय ठगी या साइबर अपराध होता है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके अलावा cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket