Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

विज्ञान को बनाया रोचक, शिक्षक मनीष अहीर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

• 300 से अधिक विज्ञान मॉडल, नवाचार और पर्यावरण गतिविधियों से विद्यार्थियों में जगाई वैज्ञानिक सोच : जगदलपुर : बस्तर के सरकारी विद्यालयों में...

300 से अधिक विज्ञान मॉडल, नवाचार और पर्यावरण गतिविधियों से विद्यार्थियों में जगाई वैज्ञानिक सोच :

जगदलपुर : बस्तर के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण को किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग, नवाचार और गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाने वाले विज्ञान शिक्षक मनीष अहीर का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026-27 के लिए किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

ग्रामीण परिवेश के सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बने मनीष अहीर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने विज्ञान को कठिन विषय के बजाय जिज्ञासा, प्रयोग और नवाचार से जोड़कर विद्यार्थियों के लिए सरल और दिलचस्प बनाया है।

कोरोना काल के दौरान उन्होंने विजय चैनल के माध्यम से विज्ञान मॉडलों के साथ ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर तकनीक आधारित शिक्षण का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया। स्थानीय संसाधनों और रंगीन चौक के उपयोग से उन्होंने डीएनए, कोशिका, पीएसएलवी, चंद्रयान-3 सहित 300 से अधिक विज्ञान मॉडल और टीएलएम तैयार किए हैं।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान अनुसंधान यात्राओं और कबाड़ से जुगाड़ जैसी गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मंच प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।


पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ रहे विद्यार्थियों को

मनीष अहीर केवल विज्ञान शिक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इको क्लब के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम, सीड बॉल निर्माण, बीज वितरण, पौधों पर क्यूआर कोड और औषधीय पौधों की खोज यात्रा जैसी गतिविधियों से वे विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ रहे हैं।

इसके अलावा विज्ञान सभा, नेस्ट टीम और पीएलसी समूह के माध्यम से भी वे विज्ञान को सरल, व्यावहारिक और रोचक बनाने का कार्य कर रहे हैं।

उनके कार्यों में कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, डीएमसी अशोक पांडे, बीईओ अनिल दास, एबीईओ राजेश गुप्ता, बीआरसी राजेंद्र ठाकुर एवं जिला पीएलसी टीम के मार्गदर्शन का विशेष सहयोग रहा है।

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन पर प्राचार्य जीवन दास, शिक्षक साथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और परिवारजनों ने मनीष अहीर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket