• आयुष काढ़े से लेकर नेत्र परीक्षण, डिजिटल एक्स-रे और टीबी जांच तक की सुविधा; 350 नागरिकों को बांटा गया निःशुल्क काढ़ा : जगदलपुर : आयुष विभ...
• आयुष काढ़े से लेकर नेत्र परीक्षण, डिजिटल एक्स-रे और टीबी जांच तक की सुविधा; 350 नागरिकों को बांटा गया निःशुल्क काढ़ा :
जगदलपुर : आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड मुख्यालय तोकापाल में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 547 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाइयों और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे। शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से वात, पित्त, स्त्री रोग, मधुमेह, उदर रोग और चर्म विकार सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। मरीजों को आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
मौसमी बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 350 नागरिकों को निःशुल्क आयुष काढ़े का वितरण किया गया। वहीं नेत्र परीक्षण दल ने लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड स्क्रीनिंग, आभा आईडी निर्माण, टीबी जांच, डिजिटल एक्स-रे और विभिन्न पैथोलॉजी जांच की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध रही।
विभिन्न विभागों का दिखा समन्वय
शिविर की विशेषता विभिन्न विभागों की संयुक्त भागीदारी रही। कार्यक्रम में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी के साथ उनका लाभ भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में तोकापाल के अनुविभागीय दंडाधिकारी शंकर लाल सिन्हा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनिश साहू, तहसीलदार यशोदा केतारप और जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलू तिर्की सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन में शिविर प्रभारी डॉ. सरोज मेहर, डॉ. यशवंत बघेल, डॉ. सिद्धार्थ बस, डॉ. पीके दास सहित आयुष विभाग के फार्मासिस्टों और औषधालय सेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही परिसर में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और लोक सेवाओं का लाभ मिला।


कोई टिप्पणी नहीं