Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

आश्रम शालाओं की जर्जर स्थिति को जल्द सुधारा जाए: जिला पंचायत सदस्य लच्छूराम

• पातरपारा के कन्या और बालक आश्रम का निरीक्षण, शौचालयों की खराब स्थिति पर भी जताई चिंता : बीजापुर : जिला पंचायत सदस्य लच्छूराम मोड़ियाम ने...

पातरपारा के कन्या और बालक आश्रम का निरीक्षण, शौचालयों की खराब स्थिति पर भी जताई चिंता :

बीजापुर : जिला पंचायत सदस्य लच्छूराम मोड़ियाम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पातरपारा क्षेत्र का दौरा कर वहां संचालित आश्रम शालाओं और स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवनों की जर्जर स्थिति, शौचालयों की बदहाल व्यवस्था और शिक्षकों की कमी को लेकर चिंता जताई।


कन्या आश्रम पातरपारा के निरीक्षण के दौरान 102 बच्चों की दर्ज संख्या में से 37 बच्चे ही उपस्थित मिले। मौके पर एक शिक्षिका उपस्थित थीं। आश्रम भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए लच्छूराम ने आवश्यक सुधार जल्द कराने की जरूरत बताई।

इसी तरह बालक आश्रम पातरपारा में 70 बच्चों की दर्ज संख्या के मुकाबले 26 बच्चे उपस्थित मिले और शिक्षक मौजूद थे। यहां भी आश्रम भवन की स्थिति जर्जर पाई गई। इसके अलावा शौचालय की स्थिति भी खराब होने की बात सामने आई। लच्छूराम ने आश्रम में शिक्षकों की आवश्यकता की ओर भी ध्यान दिलाया।

जिला पंचायत सदस्य ने पातरपारा मिडिल स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां शौचालय की खराब स्थिति को लेकर उन्होंने चिंता जताई। बताया गया कि शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बालिकाओं को खुले में शौच के लिए जाने की मजबूरी है।

आश्रम शालाओं और स्कूल की समस्याओं की जानकारी लच्छूराम ने मौके से ही जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडे और सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह को फोन पर दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल आवश्यक सुधार कराने की मांग की।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत पातरपारा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली और पंचायत के सरपंच एवं सचिव से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द शासन और प्रशासन तक पहुंचाया जाए, ताकि समय पर उनका समाधान हो सके।

इस दौरान सरपंच पोदिया राम हपका, कलीराम कर्मा, पलेवाया के पूर्व सरपंच सुकदास हपका, शिव राम उरसा, बचलु हपका, अर्जुन बरसा, गणेश कुंजाम, बुधराम बरसा, अमृत मोड़ियाम और घासी कर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जिला पंचायत सदस्य द्वारा समस्याओं की जानकारी दिए जाने पर सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह ने कहा कि आश्रम शालाओं की स्थिति की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि बरसात कम होने के बाद आश्रम शालाओं में आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket